फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ने गुल कर दी उत्तराखंड की बत्ती

Sun, 03 Aug 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को लाइनों पर लोड बढ़ने पर उत्तर प्रदेश में लिए गए शटडाउन ने उत्तराखंड की बत्ती गुल कर दी। शनिवार को उत्तर प्रदेश में रिहंद और दादरी परियोजनाओं के जलविद्युत गृहों की मशीनों में शटडाउन लिया गया।
विज्ञापन


यूपी के विभिन्न जिलों में बिजली लाइनों पर लोड बढ़ने के बाद पावर हाउसों को नुकसान से बचाने के लिए यह निर्णय किया गया था। इससे केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को 60 मेगावाट बिजली नहीं मिली।

ऐसे में पहले से बिजली की कमी से जूझ रहे प्रदेश में एक से चार घंटे तक की कटौती करनी पड़ी। इससे दिनभर राज्य में लोग परेशान रहे, उद्योगों पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश में उत्पादन गिरकर आधा

उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं से विद्युत उत्पादन शनिवार को और गिरकर शुक्रवार के मुकाबले आधा रह गया। शुक्रवार को तीन परियोजनाओं से करीब 11.47 मिलियन यूनिट बिजली मिली थी, जो शनिवार को सिर्फ 8.48 मिलियन यूनिट रही।

ये परियोजनाएं हुई बंद
-मनेरी भाली दो, कालागढ़, मनेरी भाली एक, खटीमा (दोपहर ढाई बजे बंद हुई)
-ढकरानी, ढालीपुर और कुल्हाल में दोपहर 12:30 से 03:30 तक उत्पादन बंद रहा
विज्ञापन

‌ह‌िमाचल से खरीदी जा रही ब‌िजली

ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार: 04:30 घंटे
रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी: 01:30 घंटे
गढ़वाल मंडल के छोटे नगर: तीन घंटे
कुमाऊं मंडल के छोटे नगर: एक घंटे
सिडकुल क्षेत्र: तीन घंटे
नान कंटीन्यूअस इंडस्ट्री: दो घंटे

प्रदेश के विद्युतगृहों में उत्पादन कम होने के कारण बिजली कटौती करनी पड़ रही है। हिमाचल से शनिवार को भी 25 लाख यूनिट बिजली खरीदी गई है। रविवार के लिए भी वहां से 75 लाख की खरीद की जा रही है।
-मधुसूदन, प्रवक्ता, ऊर्जा निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें