फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः रविवार को निकलेगा ईदमिलादुन्नबी नबी का जुलूस, यातायात प्लान देखकर घर से निकलें

Sat, 09 Nov 2019 01:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जुलूस के दौरान डायवर्ट रहेगा शहर का यातायात
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईदमिलादुन्नबी नबी के जुलूस के दौरान रविवार को शहर का यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस अधीक्षक नगर यातायात प्रकाश चंद आर्य ने रविवार को लोगों से वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


यह रहेगा जुलूस का रूट : जुलूस सब्जी मंडी से शुरू होकर सहारनपुर चौक, अग्रसेन चौक, द्रोण कट, आईजी कार्यालय, दून चौक, बुद्धा चौक, मनोज क्लीनिक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड में संपन्न होगा। 

यह रहेगा डायवर्ट प्लान
- जुलूस के निरंजनपुर सब्जी मंडी से शुरू होने पर मंडी से समस्त यातायात को कमला पैलेस की तरफ भेजा जाएगा। 
- जुलूस का अगला हिस्सा सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला से आने वाला यातायात बल्लूपुर चौकी की तरफ जाएगा। 
- जुलूस के अग्रसेन चौक पर पहुंचने से पहले सीएमआई चौक से यातायात एमकेपी चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रेसकोर्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहनों को त्यागी रोड़ से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन

- जुलूस के द्रोण कट पर आने के बाद बुद्धा चौक से दून चौक की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा। समस्त यातायात दर्शनलाल चौक भेजा जाएगा ।
- जुलूस के बुद्धा चौक आने पर दर्शनलाल चौक और लैंसडाउन चौक से कोई भी वाहन नहीं आएगा। कॉन्वेंट तिराहे से कोई भी वाहन मनोज क्लीनिक की ओर नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें