फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व सैनिकों व पारिवारिक पेंशनभोगियों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रक्षा पेंशनभोगियों और उनके परिजनों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 20 नवंबर को देहरादून में रक्षा पेंशन समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण), मेरठ की ओर से आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट के सभागार में लगेगा। इसमें पेंशनभोगियों की विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन में मुख्य रूप से स्पर्श पोर्टल से जुड़ी समस्याओं, पेंशन संबंधी शिकायतों, पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों के पहचान सत्यापन, मृत्यु विवरण अपडेट कराने और पारिवारिक पेंशन शुरू कराने से जुड़े मामलों का समाधान किया जाएगा।
शिविर में बैंकों, यूआईडीएआई, रक्षा लेखा महानियंत्रक नई दिल्ली, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) प्रयागराज, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (नौसेना) मुंबई, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (वायुसेना) देहरादून और विभिन्न अभिलेख कार्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। विभिन्न एजेंसियों के एक ही स्थान पर उपलब्ध रहने से पेंशन संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। आयोजकों ने पेंशनभोगियों से शिविर में आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। इसके लिए स्पर्श पीपीओ नंबर, सैन्य संख्या या वैयक्तिक संख्या, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल फोन, डिस्चार्ज बुक और बैंक पासबुक लाना आवश्यक होगा। वहीं, पारिवारिक पेंशन शुरू कराने या मृत्यु विवरण अपडेट कराने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण), मेरठ की ओर से कहा गया है कि पूर्व सैनिक और उनके परिजन पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें