राजाजी नेशनल पार्क में बाघों और हाथियों के लिए मुसीबतें खड़ी की जा रही हैं। पार्क की मोतीचूर रेंज में हाथियों के कॉरिडोर में दीवार का निर्माण किया जा रहा है।
12 फीट ऊंची दीवार
मामले की जानकारी मिलते ही प्रमुख वन संरक्षक ने जांच समिति गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग ने मोतीचूर के गौहरी माफी में जेसीबी चलाकर नदी के पास करीब 12 फीट ऊंची दीवार बनानी शुरू कर दी है।
पढ़ें, खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं
पार्क के पूर्व निदेशक एसएस रसाइली बताते हैं कि वर्ष 2010-11 में पार्क के मैनेजमेंट प्लान में यह क्षेत्र बाघों के कॉरिडोर में चिह्नित किया गया था।
प्रमुख वन संरक्षक एसएस शर्मा ने मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव धनंजय मोहन की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है। यह 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करेंगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
सबसे आसान कॉरिडोर
राजाजी पार्क के मैनेजमेंट प्लान में बाघ का गौहरी माफी कॉरिडोर सबसे अहम है। बाघ पार्क के पूर्वी सिरे से पश्चिमी सिरे तक इसी रास्ते से आते-जाते हैं। हाथियों के दो और कॉरिडोर पार्क में हैं, लेकिन इसे सबसे आसान माना जाता है।
पढ़ें, तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!
दीवार बन गई तो बाघों-हाथियों के लिए निकलना मुश्किल हो जाएगा। खासतौर से बाघ की वंशवृद्धि को इससे बेहद नुकसान हो सकता है।
अपार्टमेंट का गेट पार्क में खोला
हरिद्वार स्थित निर्मल कुंज अपार्टमेंट के बिल्डरों ने राजाजी नेशनल पार्क की ओर दो गेट खोल दिए हैं। यहां रास्ता बनने से होने वाले आवागमन से वन्यजीवों के लिए मुश्किल पैदा हो जाएगी।
पढ़ें, राहुल की रैली में 'फर्जीवाड़ा' कर रहे कांग्रेसी नेता
पूर्व वन्यजीव प्रतिपालक दिनेश चंद्र और पीएफए की सदस्य सचिव गौरी मौलेखी ने मामले की शिकायत प्रमुख वन संरक्षक से की है।
बताया कि अपार्टमेंट के लिए राजाजी के बाउंड्री पिलर भी गिरा दिए गए हैं, जिनकी तस्वीरें भी मौजूद हैं। प्रमुख वन संरक्षक ने मामले में जांच का आदेश दिया है।
पार्क प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा कार्य पर लगाई रोक
रायवाला, ऋषिकेश में गौहरी माफी क्षेत्र में बाढ़ के दृष्टिगत सौंग नदी पर बनाई जा रही सुरक्षा दीवार पर पार्क प्रशासन ने रोक लगा दी है।
पढ़ें, कहीं देखी है कुदरत के साथ ऐसी कदमताल
शनिवार शाम पार्क प्रशासन और डब्ल्यूडब्ल्यूआई संस्था के सदस्यों ने सौंग नदी से सटे गौहरीमाफी गांव का दौरा किया।
उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जा रही सुरक्षा दीवार पर रोक लगा दी। पार्क प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में नजर रखने के लिए कमेटी बनाई है।
पार्क निदेशक एसके सुबुद्धि ने बताया कि पार्क के नियमानुसार क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया जा सकता। इस दौरान आरएस रौथाण, विक्रम सिंह रावत, संजय पोखरियाल आदि मौजूद थे।