फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बड़े पर्दे पर जलवा दिखाएगी प्रियंका

Mon, 27 Oct 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन आइडल सीजन-4 के टॉप-10 में रही दून की प्रियंका नेगी जल्द ही फिल्म में नजर आएंगी। रियल होस्ट की इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। प्रियंका को फिल्म में लीड रोल का ऑफर मिला है।
विज्ञापन


चलाया सफाई अभियान
दिवाली के बाद फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रियंका ने रविवार को दून एन्क्लेव और अपने मोहल्ले विजय पार्क एक्सटेंशन में सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान हुई बातचीत में प्रियंका ने बताया कि वह शंघाई चाइना में हुए इंटरनेशनल सिंगिंग कंपीटिशन में टॉप फाइनलिस्ट में रह चुकी हैं। साथ ही भोपाल और अमृतसर में कैलाश खेर के साथ स्टेज शो भी कर चुकी हैं।

सिंगिंग से एक्टिंग की ओर
प्रियंका ने बताया कि अब वह अपने करियर को सिंगिंग से एक्टिंग की ओर ले जा रही हैं। रियल होस्ट के निदेशक संजय देव ने बताया कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रियंका के पिता इंदर सिंह नेगी, मां इंदरा नेगी ने बताया कि जल्द ही प्रियंका के सुरों से सजी गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी गीतों की एलबम भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें