जैन धर्मशाला में जैन मिलन महिला एकता की ओर से तीजोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करती महिलाएं ।
जैन मिलन महिला एकता की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में प्रियंका को मणिकर्णिका, बबीता को पद्मावती और पूनम जैन को मोनालिसा के खिताब से नवाजा गया। इसके पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बृहस्पतिवार को गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कन्हैया के लिए आओ झूले मेरे आत्मभवन... गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें मणिकर्णिका प्रतियोगिता में प्रियंका जैन पहले, करिश्मा जैन दूसरे और अंजलि जैन तीसरे स्थान पर रही।
पद्मावती प्रतियोगिता में बबीता पहले मिथिलेश जैन दूसरे और संगीता जैन तीसरे स्थान पर रही जबकि मोनालिसा प्रतियोगिता में पूनम जैन पहले, पलक जैन दूसरे और शालू जैन तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर मधु, मंजू, सुनीता, राज प्रभा, सुधा, रश्मि, इरा, रिया, उमा, वीणा, देवीशा आदि मौजूद रहीं।
जैन धर्मशाला में जैन मिलन महिला एकता की ओर से तीजोत्सव कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती मह?