दून स्कूल पहुंचीं प्रियंका
जौलीग्रांट से प्रियंका दून स्कूल पहुंचीं। यहां प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है। बुधवार को प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। बुधवार को प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी किया।
70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को किया कवर
जनता के सम्मुख रखा कार्यों का ब्यौरा
दून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी किया। इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा गया है।