फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने पूरी की पिता की आखिरी इच्छा

Fri, 03 Oct 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी परदे की मैरीकॉम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न केवल बालीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं बल्कि अच्छी बेटी भी हैं। यह बात तब साबित हुई जब वह अपने पिता स्व. कर्नल अशोक चोपड़ा की आखिरी इच्छा पूरी करने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के रानीखेत स्थित हैड़ाखान आश्रम में पहुंची।
विज्ञापन


कराई भाई की सगाई
उन्होंने हैड़ाखान मंदिर में बाबा के सामने ही अपने भाई सिद्धार्थ और बरेली निवासी कनिका की सगाई करवाई। उनके पिता की इच्छा थी कि सिद्धार्थ की शादी किसी ऐसे परिवार में हो, जिनकी बाबा हैड़ाखान में आस्था हो। कनिका का परिवार भी हैड़ाखान बाबा का बड़ा भक्त है।

प्रियंका के कानूनी सलाहकार और सुप्रीम कोर्ट के वकील मनोज गोरकेला के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह चार बजे उठने के बाद प्रियंका हैड़ाखान बाबा की पादुका लेकर बड़े मंदिर पहुंची। वहां पहुंचकर प्रियंका ने आरती की।
विज्ञापन


पिता के नाम का कराया भंडारा
इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से अपने भाई सिद्धार्थ और कनिका की सगाई (रिंग सेरेमनी) करवाई। सगाई के बाद उन्होंने आश्रम में ही पिता के नाम का भंडारा करवाया, फिर आश्रम परिसर में स्थित हॉस्पिटल में मरीजों का हाल जाना।

गोरकेला के अनुसार शुक्रवार को प्रियंका मुनिराज के परिवार से मिलेंगी। इसके बाद बाबा हैड़ाखान की आरती लेकर वे पंतनगर के लिए निकल जाएंगी, जहां से दोपहर करीब 1 बजे हवाई जहाज से वापस दिल्ली लौटेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें