फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के केआर नौटियाल ने तटरक्षक बल में शामिल किया प्रियदर्शनी जहाज

Sat, 27 Apr 2019 12:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रियदर्शनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक बल में शुक्रवार को प्रियदर्शनी जहाज शामिल हो गया। इस पोत को उत्तराखंड के ग्राम हाजा, जौनसार निवासी एवं तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक केआर नौटियाल ने तटरक्षक में शामिल किया।

विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक आज 141 जहाजों और 62 विमान के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है। प्रियदर्शनी काकीनाडा में स्थित होगी, जहां से उसका परिचालन किया जाएगा।

यह जहाज मत्स्य संरक्षण और निगरानी, तस्करी रोकथाम, अंतर विरोध, खोज एवं बचाव, चिकित्सा निकासी और समुद्री वायु खोज जैसे कार्यों को करने में सक्षम है। अपर महनिदेशक केआर नौटियाल इन दिनों इग्नू से ‘जौनसारी जनजातियों के मध्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों की गतिशीलता’ पर शोध भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें