फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में आरटीई के एडमिशन की पंजीकरण तिथि बढ़ाई, अब 30 तक कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आरटीई के एडमिशन को लेकर निजी स्कूलों के पंजीकरण की तिथि दो दिन बढ़ा दी है। अब निजी स्कूल 30 अप्रैल तक आरटीई के वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद अभिभावक आरटीई के एडमिशन को लेकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं। इसके तहत इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। जिसका पूरा खर्च सरकार वहन करती है। प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती थी, लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनाव के कारण ऐसा नहीं हो सका।

लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान होने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद निजी स्कूलों को आरटीई की बेवसाइट पर पंजीकरण कराने के आदेश दिए गए थे। सभी निजी स्कूलों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई थी।
विज्ञापन


लेकिन शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने दो दिन का समय और बढ़ा दिया है। अब निजी स्कूल 30 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, जो स्कूल 30 अप्रैल तक भी पंजीकरण नहीं कराएंगे। शिक्षा विभाग उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहा है। बताया जा रहा है कि अभिभावक एक मई से आरटीई के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

अब लेखपालों की हड़ताल बनेगी रोड़ा

लोकसभा चुनाव के कारण आरटीई के एडमिशन पहले ही करीब एक माह लेट हो चुके हैं, लेकिन अब लेखपालों की हड़ताल एडमिशन में रोड़ा बनेगी। बताया जा रहा है कि  पिछले काफी दिनों से लेखपाल आय प्रमाणपत्र नहीं बना रहे हैं।

लेखपाल का कहना है कि आय प्रमाणपत्र बनाने को लेकर उनके पास कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। इसलिए अक्सर लेखपालों पर आरोप प्रत्यारोप लगते हैं। वह स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने तक आय प्रमाणपत्र नहीं बनाएंगे। अभिभावक तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, आरटीई के एडमिशन के लिए आय प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

निजी स्कूलों के लिए 28 अप्रैल तक पंजीकरण कराने का समय दिया गया था, लेकिन इसे दो दिन बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। इसके बाद अभिभावक आवेदन करेंगे।
-ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक

नोट: (आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? खबर पर कमेंट या फेसबुक पर भी सवाल पूछ सकते हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें