फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू की प्रवेश परीक्षाओं की डेट जारी, यहां देखें डिटेल

Sat, 27 Apr 2019 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की प्रवेश परीक्षाएं अब लगभग 15 दिन की देरी से 10 जून से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह बदलाव अपनी सेमेस्टर परीक्षाओं को देखते हुए किया है, जो 20 मई से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाते हैं और यहां के शिक्षकों की ड्यूटी भी लगती है। विवि ने अपने यहां की यूजी-पीजी व पीएचडी की लगभग 3200 सीटों के लिए प्रवेश आवेदन अप्रैल मध्य तक लिए थे।

इसमें लगभग 20,500 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 14,800 से अधिक ने शुल्क जमा किया था। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 30 अप्रैल से डाउनलोड होने और प्रवेश परीक्षाएं 25 मई से 10 जून के बीच प्रस्तावित थीं। मगर इसी बीच विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड 30 अप्रैल से किए जा सकेंगे डाउनलोड

डेमो
विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 14 से 19 मई तक और लिखित परीक्षाएं 20 से 29 मई तक प्रस्तावित हैं। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि अब प्रवेश परीक्षाएं 10 से 18 जून के बीच आयोजित की जाएंगी।

प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे, दूसरी पाली में दोपहर 1 से 3 बजे तक और तीसरी पाली में शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 30 अप्रैल से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें