फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कॉलेजों ने की एक परीक्षा प्रणाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के सरकारी कॉलेजों में वार्षिक और निजी कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम के फैसले के खिलाफ कॉलेज संचालक उच्च शिक्षा मंत्री से मिले। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन देकर निजी कॉलेजों से भी सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को उच्च शिक्षा कल्याण परिषद का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिला। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रीदेव सुमन विवि और कुमाऊं विवि को सभी महाविद्यालयों से सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने का पत्र भेजा। कुमाऊं विवि ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर दिया, लेकिन श्रीदेव सुमन विवि ने केवल 52 सरकारी महाविद्यालयों में ही सेमेस्टर सिस्टम खत्म करते हुए वार्षिक परीक्षाएं लागू कीं। एक विवि में अब हालात यह हो गए हैं कि दो तरह की परीक्षाएं होंगी और दो तरह की डिग्री दी जाएगी।
उन्होंने मंत्री से मांग की कि कुमाऊं विवि की तरह ही श्रीदेव सुमन विवि के निजी कॉलेजों से भी सेमेस्टर सिस्टम खत्म किया जाए। इस पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासन को निर्देश दिए कि वह श्रीदेव सुमन विवि के सभी निजी कॉलेजों से भी सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने की सहमति हासिल कर लें। इसके बाद श्रीदेव सुमन विवि को इस बाबत निर्देशित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में अनिल तोमर, जितेंद्र यादव, निशांत थपलियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें