फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कॉलेज में पढ़ेंगे कैदी, दो सौ ने लिया एडमिशन करेंगे मनपसंद कोर्स

Sun, 26 Nov 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैदी - फोटो : demo
विज्ञापन
सुनने में यह बात थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यकीन करना पड़ेगा। सूबे में कैदी अब कॉलेज में पढ़ेंगे। इसेक लिए दो सौ कैदियों ने एडमिशन भी ले ल‌िया है।
विज्ञापन


सूबे के बंदियों को अब कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाएगा। इग्नू ने बंदियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला कारागार में इग्नू प्रवेश शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 200 बंदियों ने प्रतिभाग किया।

प्रमुख सचिव आनंद वर्धन की पहल पर इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून की ओर से बंदियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला कारागार अधीक्षक महेंद्र सिंह ग्वाल और जेलर राकेश वर्मा के सहयोग से प्रवेश शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में बंदियों ने प्रवेश लिया। कारागार अधीक्षक के मुताबिक, देहरादून कारागार में करीब 500 बंदियों को इग्नू के विभिन्न कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कारागार में बंदियों के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र संचालित है, जिसमें करीब एक दर्जन शैक्षणिक एवं रोजगारपरक कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन

पढे़ लिखे बंदियों के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाएंगे

जिला कारगार में कंप्यूटर प्रशिक्षण लेते कैदी - फोटो : amar ujala
इग्नू के उपनिदेशक डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि इस वर्ष इग्नू की ओर से बड़े स्तर पर बंदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बंदियों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि सूचना तकनीकी में प्रमाण-पत्र और कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

बंदियों को कारागार परिसर में उपलब्ध कंप्यूटर से ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि में रुचि रखने वाले बंदियों के लिए जैविक कृषि व मधुमक्खी पालन में प्रमाण-पत्र समेत कई कार्यक्रम संचालित होंगे।

वहीं, बीए, बीकॉम समेत अन्य विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स भी कराया जाएगा। इसके अलावा पढे़ लिखे बंदियों के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें