फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर दे दी जान, तरीका देखकर सकते में अाए अधिकारी

Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली में एक एक कैदी ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना म‌िलते ही मौके पर पहुंचे जेल अध‌िकारियों मे हड़कंप मच गया। लेक‌िन फंसी के तरीके को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


पुरसाड़ी कारागार के बंदी रक्षक बाल सुग्रीव सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे सभी बंदी खाना खाने के लिए गए थे। खाना खाने के बाद थराली तहसील का देवी राम (40) पुत्र राजू राम अपने बैरक में लौट रहा था तो उसने शौचालय के बाहर बरामदे में स्थित लोहे के छज्जे पर जूते के फीते बांधे और फंदा लगा लिया।

जब अन्य बंदी खाना खाकर बैरक में लौट रहे थे तो उकी नजर देवी राम पर पड़ी। इसके बाद हो-हल्ला हो गया। शोर सुनकर जेल में तैनात जवान बैरक की ओर दौड़े और देवी राम के गले को फंदे से अलग किया। जेल में तैनात जवान उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए जहां डा. शैलेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


देवी राम हत्या के मामले में 28 फरवरी 2017 से पुरसाड़ी कारागार में सजा काट रहा था। मामले की सूचना पर तत्काल जेल अधीक्षक/एडीएम ईला गिरि जिला अस्पताल पहुंचीं और पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मृतक का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वर्तमान में पुरसाड़ी जेल में 84 बंदी हैं, जिनमें से एक महिला है। 

 6 जनवरी वर्ष 2015 को भी पुरसाड़ी जेल में अपनी प्रेमिका की हत्या के मामले में कैद एक कैदी ने बैरक के शौचालय के रोशनदान के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने बैरक के रोशनदान ही बंद कर दिए थे और दरवाजों को काटकर छोटा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें