साथ ही घाट पुलिस चौकी सहित नेपाल सीमा की चौकियों को भी अलर्ट किया गया। पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें देर शाम तक फरार आरोपी की तलाश में जुटी रहीं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया था।
कैदी के बंदीगृह से फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस के आरआई मोहन चंद्र कांडपाल ने बंदीगृह का निरीक्षण किया। बताया कि प्रारंभिक जांच में पेड़ के सहारे या फिर अन्य बंदियों की मदद से भागने की संभावना है। कहा कि इसकी जांच की जा रही है।
बंदीगृह से कूदकर फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। सभी थानों और चौकियों में हुलिया एवं फोटो भेज दी गई है। जिले से बाहर जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। फरार बंदी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
- रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।