फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजस्व से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने राजस्व उप निरीक्षकों और राजस्व निरीक्षकों से कहा कि राजस्व से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से कराएं। आय, जाति, स्थाई निवास आदि प्रमाणपत्रों पर निर्धारित समयावधि में रिपोर्ट लगाए जाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन




सोमवार को तहसील के सभागार में तहसीलदार ने राजस्व उप निरीक्षकों और राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आमजन को राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों में जिस भी स्तर से जो भी कार्रवाई अपेक्षित होती है, उसे यथासंभव जल्द पूरी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का भी प्राथमिकता के तौर पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में कोई व्यवहारिक समस्या आने पर उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त कर संबंधित समस्या का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो तिलकराम जोशी, राजस्व निरीक्षक अनिल कुकरेती, राजस्व उप निरीक्षक कल्पना चौहान, दीपक कौशल, अंजलि, अखिलेश कुमार, मनोज नेगी, मुन्ना सिंह, तुषार, वंदना भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें