फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रधानाचार्य ने चबा दी पीड़िता के मौसा की अंगुली

Sun, 20 Jan 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
जीवन बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सितारगंज क्षेत्र के चीनीमिल के एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन बिष्ट ने अपने स्कूल के एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


आरोपी जीवन बिष्ट ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। भेद खुलने के डर से खुद को बचाने व पीड़ितों को धमकाने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी। पीड़ित की दादी ने बताया कि जब उनकी पोती ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई गंदी हरकत होने की बात कही तो उन्होंने सबसे पहले आरोपी प्रधानाचार्य को मामले की सच्चाई जानने के लिए घर बुलाया।

जैसे ही आरोपी उनके घर पहुंचा तो पीड़ित की दादी, मामा व उसके मौसा के साथ काफी बदतमीजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने पीड़ित के मौसा के हाथ की अंगुली दांतों से चबा कर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद वह मामले को लेकर सितारगंज कोतवाली पहुंचे। 

विज्ञापन

तहरीर वापसी को लेकर मासूम के परिजनों को धमकाया

आरोपी जीवन बिष्ट के रिश्तेदार सूचना मिलते ही थाने के बाहर जमा हो गए। जब पीड़ित की मां अपनी पुत्री के बयान दर्ज कराकर कमरे से बाहर आई तो आरोपी के रिश्तेदार उसे धमकाते हुए तहरीर वापस लेने का दबाव बनाते रहे।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी के रिश्तेदार जिसमें दो युवक शामिल थे उन्होंने थाने के बाहर धमकाते हुए कहा कि अगर तहरीर वापस नहीं ली तो उनके लिए भविष्य में अच्छा नहीं होगा। पीड़ित की दादी ने पुलिस से आरोपी के परिवार से उनके परिवार को जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन

बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था

सितारगंज क्षेत्र के चीनीमिल के एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने मानवीय रिश्तों को तार तार कर दिया। प्रधानाचार्य ने अपने स्कूल के एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की मां की तहरीर के आधार पर सितारगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी जीवन बिष्ट पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार देर शाम मासूम की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री बीती 9 जनवरी से स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन बिष्ट के यहां ट्यूशन पढ़ती है। बताया कि शुक्रवार की शाम जब उनकी बच्ची ट्यूशन पढ़कर आई तो वह काफी डरी सहमी हुई थी। बताया कि जब उसने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो मासूम ने बताया कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ गंदी हरकत की है। मासूम की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। संजय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें