वहीं रुड़की में पड़ोसी युवक ने एक किशोर को बहाने से अपने घर बुलाकर कुकर्म का प्रयास किया। किशोर किसी तरह युवक के चंगुल से निकल भागा।
सहमे किशोर ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो वह पहले ही फरार हो चुका था। पीड़ित किशोर की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवक ने पड़ोसी किशोर को बहाने से अपने घर बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने किशोर को डरा धमकाकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने घर बताने पर किशोर को जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान किशोर किसी तरह युवक के चंगुल से निकल भागा। इसके बाद किशोर सहमी हालत में घर पहुंचा। बेटे को गुमसुम देख मां ने कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। बेटे के साथ कुकर्म के प्रयास की घटना सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गए।
गुस्साए परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो युवक पहले ही घर से फरार हो था। इसके बाद किशोर व उसकी मां कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कालोनी के आरोपी धनंजय के खिलाफ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।