बेसिक के शिक्षकों की रुकी है पदोन्नति
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग में बेसिक के शिक्षकों की पदोन्नति को रोक दिया गया है। हालांकि सरकार की ओर से मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला लिया गया है, लेकिन शिक्षकों की पदोन्नति रुकी है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा पदोन्नति नहीं है, लेकिन फिर भी इस मसले पर न्याय विभाग का परामर्श लिया जा रहा है।
प्रधानाचार्य के इतने पद हैं खाली
प्रदेश के राजकीय इंटरमीडिएट कालेजों में प्रधानाचार्य के कुल सृजित 1385 पदों में से 1184 पद खाली हैं। जबकि प्रधानाध्यापक के सृजित 910 पदों में से 822 पद खाली हैं। शासन ने प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा के लिए नियमावली में संशोधन किया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: समूह-ग परीक्षाओं का होगा लाइव टेलीकास्ट, गेट पर ही होगी हाजिरी, मास्टर प्लान किया गया तैयार
आयोग कर चुका परीक्षा की तिथि घोषित
प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाने के बाद परीक्षा तिथि घोषित कर चुका है। आयोग के मुताबिक परीक्षा आठ फरवरी 2026 को होनी है।