फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बाल कटवाने पर प्रधानाचार्य ने छात्र को दी सजा, तो परिजनों के इस कदम ने मुसीबत में डाला

Wed, 30 Aug 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
hair cit
विज्ञापन
आपने स्कूली बच्चों के बाल बड़े होने पर प्रधानाचार्य या फिर शिक्षक द्वारा सजा दिए जाने की बात तो सुनी होगी, लेकिन शहर एक नामीगिरामी स्कूल के प्रधानाचार्य ने तो एक छात्र को बाल बेहद छोटे कटवाने की वजह से सजा दे दी। इसके बाद अब वह खुद ही मुसीबत में पड़ गएए हैं।
विज्ञापन


छात्र के परिजनों ने बाल संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
सूत्रों के मुताबिक शहर के एक नामीगिरामी स्कूल के प्रधानाचार्य ने 10वीं के एक छात्र को प्रार्थना सभा के बाद स्टेज पर बुलाया और इस बात के लिए सजा दी कि तुम्हारे बाल छोटे क्यों हैं? इतना ही नहीं छात्र को काफी देर तक क्लास के बाहर खड़ा रखा गया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने आपबीती माता पिता को सुनाई तो वे हतप्रभ रह गए। आखिरकार परिजनों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत बाल संरक्षण आयोग को दर्ज कराई। आयोग ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा।

इस संबंध में जब बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराई गई है और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है जिसमें उन्हें सात दिन के भीतर जबाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें