फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मसूरी में प्रशिक्षु आईएएस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, स्कूल में छात्रों संग करेंगे योग

Thu, 26 Oct 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचेंगे। पहले दिन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में फैकल्टी से मुलाकात करेंगे और अलग-अलग तीन सत्रों में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


उनके दौरे के मद्देनजर पूरे नगर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। खासकर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। बृहस्पतिवार दोपहर 1.40 बजे प्रधानमंत्री पोलो ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से सीधे लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी स्थित कालिंदी गेस्ट रवाना होंगे।

कुछ देर आराम करने के बाद वह अकादमी के फैकल्टी से मिलेंगे। इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ फोटो सेशन होगा और फिर प्रधानमंत्री मोदी अकादमी परिसर में चिनार का पौधा रोपेंगे।
विज्ञापन

स्कूल में छात्रों संग करेंगे योग

इसके बाद संपूर्णानंद सभागार में भावी आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। फिर दिन का भोजन करेंगे। कुछ देर आराम के बाद दूसरा संबोधन अंबेडकर सभागार में और तीसरा संबोधन पटले सभागार में होगा।

रात में इंद्रधनुष सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात 9.30 बजे डिनर के बाद बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकादमी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को सुबह सात बजे अकादमी परिसर में प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय विद्यालय के 35 बच्चों के साथ योग करने के बाद हैप्पी वैली में बालवाड़ी विद्यालय में छोटे बच्चों से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा पास ही स्थित जिम का निरीक्षण करने के बाद अकादमी में जाएंगे और 11 बजेे परिसर में न्यू हास्टल और पोलो ग्राउंड के सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास करेंगे। शाम करीब 4.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी मसूरी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

मसूरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को पूरा प्रशासनिक अमला और पुलिस अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। दोपहर को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। दून से प्लीट पोलो ग्राउंड पहुंची और पोलोग्राउंड हेलीपैड से अकादमी तक पीएम की फ्लीट की रिहर्सल की गई, जिसमें 27 वाहनों को शामिल किया गया।

फ्लीट मार्शल के रूप में पुलिस, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, एसपीजी, एडीजी अशोक कुमार, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसटीएफ के एएसपी अजय सिंह, पीएसी बटालियन कमांडेंट मुख्तार मोहसिन, कमिश्नर दिलीप जावलकर, डीएम एसए मुरुगेशन उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरे नगर में पुलिस का कड़ा पहरा है। वहीं हैप्पी वैली को बुधवार से ही जीरो जोन घोषित कर दिया गया है। 

पोलो ग्रांउड से दलाई हिल्स तक पूरे पहाड़ पर पुलिस तैनात है। गांधी चौक से लाल बहादुर प्रशासनिक अकादमी गेट तक सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को स्थानीय लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से घरों की खिड़की खोलने से भी मना कर दिया गया। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को मोबाइल न चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें