फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े

Thu, 01 Aug 2013 08:53 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये की कीमत में आई गिरावट ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगा दी है। दून में पेट्रोल की कीमत 88 पैसे और डीजल  की कीमत 60 पैसे बढ़ाई गई है। बृहस्पतिवार रात से नई दरें लागू हो जाएंगी। अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.73 रुपये और डीजल की 54.91 रुपये होगी।
विज्ञापन


दो महीने में छठी बार दाम बढ़े
रुपये की गिरती कीमत का हवाला देते हुए तेल कंपनियों ने दो महीने में छठी बार पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। साथ ही डीजल के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 70 पैसे और डीजल में 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। 25 प्रतिशत टैक्स जोड़ने के बाद पेट्रोल 88 पैसे महंगा हो जाएगा।

ऐसे में पेट्रोल का रेट 73.85 रुपये से बढ़कर 74.73 रुपये हो जाएगा। वहीं 21 फीसदी टैक्स जुड़ने के बाद दून में डीजल का दाम 54.31 रुपये से बढ़कर 54.91 रुपये हो जाएगा। दून पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव अमरजीत सेठी ने बताया कि नई कीमतें बुधवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें