फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उपवास करना भी हुआ महंगा, जानिए कितना?

Fri, 16 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
किचन में जरूरत की चीजों के दाम आसमान छूने के बाद अब व्रत-उपवास पर भी महंगाई की मार पड़ गई है। अरहर की दाल के दाम में जबरदस्त उछाल के बाद नवरात्र में व्रत उपवास में खायी जाने वाली खाद्य सामग्री के मूल्य भी आसमान छूने लगे हैं। कुट्टू के आटे से लेकर आलू तक नवरात्र में मंहगा हो गया है। अचानक हुई वृद्धि से बाजार भी मंदा है।
विज्ञापन


नगर के बाजारों में जो अरहर की दाल पखवाडे़ भर पहले 125 रुपये प्रति किलो की दर पर थी वह बृहस्पतिवार को 200 रुपये पर आ गई है। दालों में जबर्दस्त बढ़ोतरी के साथ नवरात्रों में उपवास करने वाले लोगों के खाने पीने का समान भी ऊंची दरों पर है।

व्रत में मुख्य रूप से उपयोग होने वाला सिघांडे से बनने वाला आटा और कुट्टू आटा की दर भी उफान पर है। डोईवाला नगर के बाजारों में व्रत से संबंधित समान ऊंची दरों पर मिलने से उपवास करने वाले खासे परेशान है। महंगाई के कारण उपवास करने वाले तमाम लोगों ने उपवास करने वाले दिनों की संख्या में कमी कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आसमान छू रहे दाम, ये हैं रेट

कारण बताया जा रहा है कि थोक विक्रेताओं और मंडी से ही दुकानदारों को मंहगा मिलने के कारण रिटेल में मंहगा बेचना पड़ रहा है। प्रेमनगर बाजार के दुकानदार भारत गुप्ता ने बताया कि पिछली बार की तुलना में व्रत आदि का समान दोगुना हो गया है जिसका असर बाजार पर दिखाई दे रहा है।

दुकानदार प्रदीप गोयल, प्रवीण अग्रवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल आदि दुकानदारों ने बताया कि बाजार त्योहारी मौसम में बाजार व्यापारियों की अपेक्षानुरूप नहीं है।

खाद्य सामग्री --- पूर्व की दर/किग्रा--- मौजूदा दर/कि ग्रा
कुट्टू का आटा-- 60 रुपये-- 100 रुपये
आलू  (स्टोर)-- 8 रुपये---- 15 रुपये
सामक के चावल -- 60 रुपये-- 100 रुपये
तेल (सरसों प्रति टीन)-- 1000 रुपये-- 1250 रुपये
सिघांडा आटा-- 100 रुपये-- 200 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें