फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मकान का किराया नहीं दिया तो स्मैक तस्करी का डाला दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का किराया न देने पर मकान मालिक और उसके साथियों ने किरायेदार को स्मैक तस्करी के लिए मजबूर किया। तस्करी नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पीड़ित के पैर की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में अधोईवाला के रहने वाले अमर साहनी ने रायपुर पुलिस को शिकायत की है। साहनी का कहना है कि वह चूना भट्टा में भारती के मकान में किराये पर रहता है। इस मकान का किराया वह 2500 रुपये प्रतिमाह देता है, लेकिन बीते एक माह से वह किराया नहीं दे पा रहा था। इसके कारण उसकी मकान मालिक भारती व उसके साथी परेशान कर रहे थे। आरोप है कि गत 18 मार्च को भारती अपने साथ मुकेश, महेश और उसकी पत्नी विभा को लेकर आई। इन्होंने अमर साहनी को फोन और कुछ पैसे दिए। साहनी से कहा गया कि उसे पेट्रोल पंप के पास जाना है। वहां पर एक व्यक्ति उसे स्मैक देगा। स्मैक लेकर वह उन्हें वापस दे देगा।
अमर साहनी पेट्रोल पंप के पास गया, लेकिन वहां कोई आदमी नहीं आया। इसके बाद भारती और उसके साथी उसे गली के आखिर में लेकर गए और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में अमर साहनी बेहोश हो गया। आरोप यह भी है कि अगले दिन ये सब उसके कमरे पर आए और उसके साथ फिर मारपीट की। इस दौरान अमर के पैर की हड्डी भी टूट गई। इसका अमर ने कोरोनेशन अस्पताल में इलाज भी कराया। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें