फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने मोदी को ये क्या कह दिया!

Sat, 17 Aug 2013 10:22 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि मोदी कुएं के मेंढक हैं। अभी-अभी बाहर निकले हैं। क्या करना है, इसे लेकर वे भ्रमित हैं।
विज्ञापन


देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विदेश मंत्री ने मोदी से संबंधित सवालों पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के भीतर ही मोदी अपनी स्थिति को पहले समझाएं। उसके बाद देश और दुनिया को बताएं।

उन्होंने कहा कि राज्य से निकल कर राष्ट्रीय फलक पर मोदी अब आए हैं। उन्हें कुछ भी समझ में आ नहीं रहा है कि करना क्या है।

विदेश मंत्रालय से हर संभव मदद
उत्तराखंड आपदा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस आपदा में लापता हुए विदेशी नागरिकों की तलाश और उनके परिजनों तक पहुंचने में विदेश मंत्रालय से हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की ओर से उन्हें लापता विदेशियों की दो सूची दी गई है। जिसमें से एक सूची नेपाली नागरिकों की है और दूसरी अन्य विदेशियों की।

उन्होंने प्रदेश के पुनर्निर्माण में केंद्र की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। राज्य के पर्यटन उद्योग को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को सितंबर में फिर से शुरू किया जाएगा और देहरादून से काठमांडू को हवाई मार्ग से जोड़ने के प्रयास होंगे।

इसके पहले खुर्शीद ने मुख्यमंत्री के साथ सीएम कैंप कार्यालय में बैठक की। बैठक में आपदा से हुए नुकसान के बाद राज्य में आधारभूत संरचना के पुनर्निर्माण पर चर्चा हुई।

मनमोहन सिंह भी उत्तराखंड की आपदा पर चिंतित
खुर्शीद ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उत्तराखंड की आपदा पर चिंतित हैं। उत्तराखंड मजबूती के साथ खड़ा होगा इसके लिए प्रधानमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से व्यापक चर्चा की जाएगी। मंत्रियों के समूह के साथ भी आवश्यक विचार-विमर्श कर जो भी मदद राज्य को चाहिए, दी जाएगी।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें