उन अधिकारों का प्रयोग कैसे हो रहा है? विधानसभाएं कितने समय चल रही हैं? उनका संचालन किस तरह से होना चाहिए जिससे प्रजातंत्र को बढ़ावा मिले। सभी पार्टियों को अपना मत रखने का अवसर मिले। ये तमाम बिंदु हैं, जिन पर चर्चा हो सकती है।
संसदीय प्रक्रिया लंबे समय से चली आ रही है। समय के साथ में इसमें कई बदलाव आए हैं। लोकसभा की महासचिव के अनुसार, संसदीय कामकाज में कागज का उपयोग कम हो रहा है। इलेक्ट्रानिक माध्यमों के इस्तेमाल पर जोर है। ऐसे प्रयास हैं कि जो भी प्रक्रिया व कार्यवाही है, वो वेबसाइट पर उपलब्ध हो। वो आम जनमानस तक आसानी से पहुंच सके। युवा पीढ़ी को भी इसकी जानकारी मिले।
...तो वह ताकत बन जाती है
उन्होंने कहा कि संस्थाओं को स्वायत्तता को कायम रखना जरूरी है। इसे किस तरह से कायम रख सकते हैं, उसके लिए प्रयास हर विधानसभा का रहता है। ऐसे मंच पर सब मिलकर एक मुद्दे पर पहुंचते हैं तो वह शक्ति हो जाती है। इस सम्मेलन की यह प्रमुख खूबी है।