राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोमवार को देहरादून में सुबह दस बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हो गया था। सतपाल महाराज ने सबसे पहले विधानसभा भवन में मतदान किया। दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी मतदान किया।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में रामनाथ कोविंद की जीत तय है। बिहार के आरजेडी विधायक विरेंद्र कुमार सिन्हा ने भी देहरादून स्थित विधानसभा भवन में मतदान किया।
निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने मतदान किया। इस दौरान प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि एनडीए की ओर से पहले संपर्क किया गया था। इसलिए एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में मत डाला है। भाजपा से नजदीकी के सवाल प्रीतम ने कहा कि विपक्ष का विधायक हूँ विपक्ष का ही रहूंगा
सुबोध उनियाल ने सबसे आखिर में वोट डाला। दोहपर दो बजे तक सभी 70 विधायकों ने मतदान किया। बिहार के आरडेजी विधायक के मत को मिलाकर कुल 71 मत पड़े।
मतदान में कुल 71 विधायक अपना मताधिकार का प्रयोग किया। जो विधायक उत्तराखंड विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना वोट डाला, उसमें 70 विधायक तो यहां के हैं, वहीं विहार के एक विधायक विरेंद्र कुमार सिन्हा भी दून में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
सिन्हा ने इस संबंध में केंद्रीय निर्वाचन आयोग से पटना के बदले देहरादून में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। आयोग ने उनको अनुमति प्रदान कर दी है।