फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद सोमवार को आएंगे देहरादून

Sat, 24 Jun 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 26 जून (सोमवार) को देहरादून आएंगे। वह यहां मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


उनके साथ केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी भी दून आएंगे। रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

25 जून को वह लखनऊ से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। लखनऊ में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करने के बाद कोविंद सोमवार को देहरादून आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक कोविंद सोमवार को सुबह लगभग 10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए सीएम आवास तक जाएंगे। रास्ते में डोईवाला में उनका स्वागत होगा। सीएम आवास में वह भाजपा सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें