फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Visit: दून में नो ड्रोन जोन; चप्पे-चप्पे पर पहरा, आईएमए के पास सुरक्षा के विशेष इंतजाम

Fri, 12 Jun 2026 11:56 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईएमए में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
विज्ञापन
देहादून में नो ड्रोन जोन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे देहरादून पहुंच गईं। राजधानी में उनके प्रवास की अवधि में नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

विज्ञापन


जौलीग्रांट से राष्ट्रपति निकेतन तक काफिले के निर्बाध आवागमन के लिए मार्ग को कुछ समय के लिए जीरो जोन घोषित किया गया। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया, लेकिन पुलिस ने व्यवस्था इस प्रकार बनाई कि काफिला आगे बढ़ते ही पीछे का यातायात सामान्य किया जाता रहा। इससे आम लोगों को होने वाली परेशानी को काफी हद तक कम किया गया।

रिस्पना पुल के पास पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए राष्ट्रपति के काफिले से पहले एक एंबुलेंस को निकाला, जिससे मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में शुक्रवार को रात्रि प्रवास के बाद शनिवार को आईएमए में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस महत्वपूर्ण सैन्य आयोजन को देखते हुए आईएमए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


IMA POP: रचेगा इतिहास; देश को पहली बार आईएमए से मिलेंगी नौ महिला सैन्य अफसर, 515 कैडेट्स होंगे पासआउट
विज्ञापन


राजपुर रोड, आईएमए और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर देहरादून को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है और कई स्थानों पर यातायात का रूट डायवर्ट किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जिससे लोगों को न्यूनतम असुविधा हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें