फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवकों पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक आइसक्रीम विक्रेता के साथ हो रही मारपीट रोकना युवकों को महंगा पड़ गया। लक्खीबाग निवासी कृष्णा पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जून की रात करीब 12 बजे वह त्यागी रोड स्थित अपनी परचून की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मातावाला बाग के सामने उसने देखा कि तीन युवक एक आइसक्रीम विक्रेता के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान कृष्णा पासवान और उसके दो दोस्तों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि युवकों ने आइसक्रीम विक्रेता को छोड़कर उन पर ही हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने कटर से कृष्णा पासवान के चेहरे पर वार कर दिया। तहरीर में मारपीट करने वाले तीन युवकों के नाम परदुमन, प्रियांशु और अक्षय बताए गए हैं। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें