कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी परमार्थ निकेतन में ठहरे थे। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और आश्रम के कर्मचारी इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित जवानों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं जांच रिपोर्ट आने तक संपर्क में आए लोग होम आइसोलेशन में रहेंगे।
कई कर्मचारी कर रहे थे ड्यूटी
कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए कई पुलिसकर्मी और आश्रम के कर्मचारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। ऐसे में अगर कोई पुलिसकर्मी या कर्मचारी संक्रमित पाया जाता है तो बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। कार्यक्रम में राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।