फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का हरिद्वार दौरा: पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट, परोसा जाएगा ऐसा भोजन

Fri, 26 Nov 2021 06:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

28 नवंबर को राष्ट्रपति पतंजलि विवि के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रहे हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय हरिद्वार दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट है। शुक्रवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी अभिसूचना एवं सुरक्षा निवेदिता कुकरेती ने पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने भी पतंजलि योगपीठ स्थित हेलीपैड पर दो बार लैंडिंग कर व्यवस्थाएं परखीं।

विज्ञापन


हरिद्वार: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के लिए बनाई वीवीआईपी सेल, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

शुक्रवार को अधिकारियों ने पतंजलि स्थित प्रशासनिक भवन सभागार पहुंचकर पतंजलि के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम विनय शंकर पांडेय ने अधिकारियों एवं पतंजलि के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी अभिसूचना एवं सुरक्षा निवेदिता कुकरेती ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हेलीपैड की व्यवस्था, पेड़ों की लॉपिंग, झाड़ियों को साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडवांस सपोर्ट एंबुलेंस के साथ लैस रहेंगी टीमें
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की पूरी टीम एडवांस सपोर्ट एंबुलेंस के साथ लैस रहेगी। राष्ट्रपति के ग्रुप का ब्लड रिजर्व में रखा जाएगा। एसएसपी अभिसूचना एवं सुरक्षा निवेदिता कुकरेती ने हेलीपैड की सुरक्षा, भवन के बेसमेंट की सुरक्षा, एरिया का सैनिटाइजेशन, कहां-कहां व्यू कटर लगने हैं, उपकरणों के चेकिंग की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकासी, कोविड-19 के नियमों के पालन पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं चुस्त रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

दिल्ली से आया खाने का मेन्यू

दिल्ली से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए खाने का मेन्यू हरिद्वार पहुंच चुका है। पतंजलि और देव संस्कृति विश्वविद्यालय में इसके मद्देनजर विशेष किचन बनाया जा चुका है। यहां उनके लिए सादा भोजन तैयार किया जाएगा। राष्ट्रपति को भोजन में ज्यादा तीखा, खट्टा और मीठा खाना पसंद नहीं है। टीवी देखने से भी परहेज करते हैं। दिल्ली से मिले मीनू के मुताबिक, महामहिम पूरी तरह से शाकाहारी हैं और सादा भोजन लेते हैं। सॉस, क्रीम व चीज वाले आइटम भी उन्हें नहीं भाते। उन्हें तेल और नमक से भी परहेज है। राष्ट्रपति के लिए खाने में क्या बनेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। पतंजलि में उगने वाली लौकी, आलू, पालक, भिंडी, बैगन समेत अन्य सब्जियों का इस्तेमाल किया जाएगा। बताया जाता है कि भोजन चखने के लिए एक स्पेशल टीम दिल्ली से आएगी।

पूर्ति विभाग पर होगा खानपान का जिम्मा
राष्ट्रपतिके प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में पुलिस-प्रशासन से लेकर तमाम सरकारी महकमे जुटे हैं। खाद्य पूर्ति विभाग को भी खानपान की खास जिम्मेदारी दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी समेत नौ कर्मचारियों की ड्यूटी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में लगाई गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल को राष्ट्रपति और तमाम माननीयों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता जांच का जिम्मा दिया गया है। उनके साथ कार्यालय से आठ कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर सभी का पतंजलि में आयोजित विशेष कैंप में आरटीपीआर टेस्ट भी कराया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को विशेष पास जारी किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में तैनाती से विभागीय रूटीन कार्यों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

चकाचक दिखेगा हाईवे और कार्यक्रम स्थल
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शहर की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शांतिकुंज से लेकर पतंजलि तक नगर निगम सड़कों को चमकाएगा। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि राष्ट्रपति के आवागमन और कार्य स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में चार सफाई कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद, कहीं लापरवाही मिलती है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते ही नगर क्षेत्र के लोगों से भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें