फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून राजभवन में बीती राष्ट्रपति की दोपहर

Thu, 23 Jun 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
president of india kedarnath visit
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का केदारनाथ धाम का दौरा निरस्त होने के बाद उन्होंने दोपहर का समय राजभवन में व्यतीत किया। राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर गौचर से आगे उड़ान नहीं भर पाया।
विज्ञापन


गौचर से सीधे गढ़ी कैंट (जीटीसी) हेलीपेड पहुंचने के बाद राष्ट्रपति राजभवन चले गए। राजभवन में आयोजित दोपहर भोज में सीएम हरीश रावत भी राजभवन पहुंचे थे। लंच के दौरान सीएम ने राष्ट्रपति के समक्ष उत्तराखंड की मौजूदा परिस्थितियों पर भी चर्चा की।

सुबह जौलीग्रांट पर राष्ट्रपति के पहुंचने पर राज्यपाल केके पाल और सीएम हरीश रावत ने उनका स्वागत किया था, लेकिन केदारनाथ के लिए राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर गौचर से उड़ान नहीं भर पाया जिसके कारण उन्हें वापस देहरादून लौटना पड़ा। जीसीटी से राष्ट्रपति सीधे राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अल्पाहार लिया और विश्राम किया। दोपहर को राजभवन के आयोजित भोज के लिए सीएम हरीश रावत भी आमंत्रित थे। भोजन टेबल पर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल केके पाल, ओमिता पाल और सीएम हरीश रावत ही मौजूद रहे। सीएम ने भोजन के दौरान राष्ट्रपति से प्रदेश की मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की।

संभावना यह भी जताई जा रही है कि 18 मार्च को विनियोग विधेयक पारित होने से जुड़े सियासी हालात और पैदा स्थितियों से सीएम ने उन्हें अवगत करवाया हो। हालांकि इसकी पुष्टि न तो राजभवन ने की है न ही सरकार ने कोई ब्योरा दिया है।
लंच के बाद सीएम ने राष्ट्रपति से विदाई ली, जिसके बाद उन्होंने राजभवन में कुछ देर विश्राम किया।

दिल्ली लौटने का तय कार्यक्रम में फेरबदल के चलते राष्ट्रपति ने राजभवन के प्रांगण में शाम साढ़े तीन बजे बेलपत्री और कपूर के पौधे रोपित किए। भारी बारिश के बीच ही पौधे रोपण का कार्य किया गया।

इसके बाद राष्ट्रपति को विदा करने के समय राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल विकास निगम की कॉफी टेबल बुल बियोंड बिलीफ की एक प्रति और सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट्स देहरादून द्वारा उत्पादित संगध पौधों से तैयार तेल की शीशियों का एक सेट भेंट किया। राष्ट्रपति ने राजभवन का आतिथ्य ग्रहण करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें