फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में होगा राष्ट्रपति की पत्नी का अस्थि विसर्जन

Wed, 19 Aug 2015 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का अस्थि विसर्जन हरिद्वार में किया जाएगा। बुधवार दोपहर एक बजे राष्ट्रपति दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन


संजीव सेठी, ग्रुप कैप्टन, डिप्टी मिलिट्री सेक्रेट्री महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के फैक्स से हरिद्वार के पुलिस और प्रशासन को यह सूचना मिली है। राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के हरिद्वार पहुंचने की सूचना के बाद वहां सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं में राहुल शर्मा, जिला विकास अधिकारी हरिद्वार, एसएस शर्मा जिला विकास अधिकारी हरिद्वार और मोहित चौधरी जिला विकास अधिकारी हरिद्वार को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही राष्ट्रपति सचिवालय से राष्ट्रपति के निजी सचिव प्रदीप गुप्ता, एडीसी मेजर शोभित पांडे, पीएसओ एचसी हीरा बल्लभ भी हरिद्वार पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कई दिग्गजों ने अर्पित की श्रद्घांजलि

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 74 साल की थीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद नौ दिन पूर्व आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का निधन मंगलवार सुबह 10:51 बजे दिल्ली में सेना के आरआर अस्पताल में हुआ।

शुभ्रा मुखर्जी का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली में किया गया। उनकी मौत के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर शुभ्रा मुखर्जी की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण यादगार लम्हों की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

बुधवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई दिग्गजों ने श्रद्घांजलि अर्पित की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें