आरआईएमसी के स्थापना दिवस के अवसर पर विजेता टीम को इंटर सेक्शन बॉक्सिंग चैंपियन ट्रॉफी प्रदान ?
देहरादून। आरआईएमसी का 98वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बॉक्सिंग प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न सेक्शनों और कैडेटों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट कैप्टन अभिमन्यु सिंह और कैप्टन रिपुंजय नैथानी को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से नवाजा गया। चंद्रगुप्त सेक्शन को सर्वश्रेष्ठ सेक्शन के लिए वीवीएन शर्मा ट्रॉफी से नवाजा गया।
आरआईएमसी स्थापना दिवस पर रिमकोलियंस के नाम से प्रसिद्ध संस्थान के पूर्व छात्र आरआईएमसी में एकत्रित होते हैं। इस बार कोरोने के कारण रिमकोलियंस के बिना ही स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस दौरान इंफ्रेंट्री स्कूल के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल पीएनए नारायणन और कमांडेंट आरआईएमसी कर्नल अजय कुमार ने शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया। इसके बाद इंटर सेक्शन बॉक्सिंग फाइनल हुआ। इसमें युवा मुक्केबाजों ने रिंग अपना प्रदर्शन किया। अंतर सेक्शन बॉक्सिंग ट्रॉफ ी रणजीत सेक्शन के नाम रही। कैडेट एडजुटेंट के.थनिल कुमार सिंह ने प्रतिष्ठित बेस्ट बॉक्सर कप जीता। मोस्ट स्पिरिटेड लूजर का पदक कैडेट शिवा रामनाथ को मिला। कैडेट्स हृदय अग्रवाल और एग्रीम यादव ने मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर्स का खिताब जीता। अंत में थिमैया सभागार में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इसमें कमांडेंट कर्नल अजय कुुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी कैडेट्स और सेक्शनों को सम्मानित किया। कमांडेंट ने अपने संबोधन में कैडेट्स को स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने भविष्य में संस्थान का नाम रोशन करने के लिए कै डे्ट्स को प्रेरित किया।