सूचना प्रबंधन पर विशेष ध्यान
एसपी सिंह ने बताया कि यातायात से संबंधित समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसके तहत सुरक्षा और सुविधा दोनों ही पहलुओं पर विशेष जोर है। दौरे के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन या परिवर्तित स्थिति की सूचना त्वरित रूप से संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए सभी के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इस डिजिटल माध्यम का उपयोग कर पार्किंग स्थल में बदलाव, यातायात मार्ग परिवर्तन या किसी अन्य महत्वपूर्ण सूचना को तुरंत सभी तक पहुंचाया जा सकेगा। यातायात को व्यवस्थित करने और सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचने में सहायता करने के लिए फ्लेक्स और साइनेज लगाए जाएंगे, ताकि भ्रम की स्थिति न रहे।