फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों को टीका लगाने को लेकर भिड़ीं तीन महिलाएं, चले लात-घूंसे, वीडियो

Wed, 29 Oct 2025 08:30 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

तीन महिलाएं यात्रियों को टीका लगाने के लिए आपस में झगड़ रही थीं। तीनों के बीच मारपीट हुई। इसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिलाओं की मारपीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों को टीका लगाने के लिए तीन महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को चिह्नित किया और चौकी लाने बाद पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। वहीं तीनों महिलाओं ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि घंटाघर घाट पर तीन महिलाएं यात्रियों से टीका लगाने के लिए आपस में झगड़ रही हैं। तीनों के बीच मारपीट हो रही है। इसके कुछ देर बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Dehardun Accident:  दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार कार ने 19 साल की लड़की को मारी टक्कर, जिंदगी और मौत से जूझ रही

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन



वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को चौकी पर लाया गया। पुलिस ने तीनों को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि तीनों महिलाओं का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत उनका चालान कर दिया गया है। धार्मिक स्थल पर इस तरह का बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें