फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित मैक्सी कैब वाहनों को रोडवेज से हटाने की तैयारी!

Wed, 03 May 2017 04:27 PM IST
कीर्तिराज रुमाल/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल पहले यात्रियों की सुविधा के लिए अनुबंधित मैक्सी कैब वाहन उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए घाटे का सौदा साबित हुए हैं। परिवहन निगम ने मैक्सी कैब वाहनों का अनुबंध बंद करने के साथ ही देहरादून परिक्षेत्र से मैक्सी कैब वाहन हटा दिए हैं। काशीपुर डिपो में भी दो मैक्सी कैब कम किए गए हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने देहरादून, नैनीताल और टनकपुर रीजन में निजी जीप, बोलरो और मैक्स आदि गाड़ियों का मैक्सी कैब के रूप में अनुबंध किया था। कुप्रबंधन के चलते मैक्सी कैब वाहन रोडवेज के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित नहीं हो रहे। रोडवेज प्रबंधन ने मुख्यालय स्तर से नये मैक्सी कैब वाहनों के अनुबंध बंद कर दिए हैं। साथ ही देहरादून रीजन में अनुबंधित मैक्सी कैब वाहनों को हटा दिया है।

इसके साथ ही काशीपुर डिपो में लगी चार मैक्सी कैब में से दो कम को कर दिया गया है। वर्तमान में टनकपुर रीजन में 15 और नैनीताल रीजन के रामनगर डिपो में 11 और काशीपुर व हल्द्वानी डिपो में 2-2 मैक्सी वाहन हैं। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मैक्सी कैब के संचालन से रोडवेज को आर्थिक फायदा नहीं हो रहा। इसे देखते हुए अब मैक्सी कैब वाहनों का अनुबंध नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन


रोडवेज को हो रहा था नुकसान
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि मैक्सी कैब वाहनों ने रोडवेज के आंसू निकाल दिए हैं। प्रबंधन इन वाहनों को पहाड़ी रूट पर साढ़े पांच रुपये और मैदान में साढ़े चार रुपये की दर से भुगतान करने के साथ ही डीजल भी दे रहा है। वाहनों में मालिकों के अपने चालक हैं। चालक को वेबिल देने के बाद प्रबंधन का नियंत्रण चालकों पर नहीं रह पाता, इस कारण रोडवेज को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें