फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली के प्लान उत्तराखंड में लागू करने की तैयारी, क्रिकेटरों को मासिक स्कॉलरशिप देने की योजना

Sun, 17 Nov 2019 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा की उपस्थित में सीएयू की बैठक में पास हुए कई प्रस्ताव
  • महिम ने घरेलू क्रिकेट को प्रोत्साहन देने पर दिया जोर
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली के घरेलू क्रिकेट को प्रोत्साहन देने की योजना को अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने लागू करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सीएयू ने विभिन्न श्रेणी के क्रिकेटरों को स्कॉलरशिप के रूप में प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सीएयू की एपेक्स काउंसिल में प्रस्ताव भी पारित किए गए। 

विज्ञापन


ईसी रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला की अध्यक्षता में सदस्यों ने क्रिकेटरों को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की। बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहा कि क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए घरेलू क्रिकेट को प्रोत्साहन देना जरूरी है।

बैठक में कुल 9 प्रस्ताव पास किए। बैठक में सीएयू उपाध्यक्ष संजय रावत, सहसचिव अवनीश वर्मा, कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, काउंसलर दीपक मेहरा, आईसी सदस्य निष्ठा फरासी, सीईओ अमृत माथुर उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रस्ताव: 

-अंडर-16 व 19 में टॉप 5 खिलाड़ियों को मासिक 10 हजार रूपये छात्रवृत्ति।
-सीनियर व अंडर-23 पुरूष-महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ वार्षिक कॉन्ट्रेक्ट। इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा
-हीरा सिंह बिष्ट, पीसी वर्मा व एएस मेंगवाल को सीएयू का पैटर्न नियुक्त किया। चीफ पैटर्न पद के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
-महिम वर्मा के बीसीसीआई उपाध्यक्ष बनने के बाद सीएयू अध्यक्ष एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
-प्रदेश में गढ़वाल व कुमाऊं जोन बनाए गए। 
-सीएयू हर साल वार्षिक अवार्ड आयोजित करेगा, जिसमें खिलाड़ी, कोच व स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा।
-हर साल वार्षिक कॉनक्लेव में सेमिनार, ट्रेनिंग, कैंप का आयोजन होगा।
-सीएयू गोल्ड कप के आयोजन में सहयोग करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें