दून रेलवे स्टेशन से तीन माह तक ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को हर्रावाला स्टेशन तक पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं। दरअसल, दून स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और प्लेटफार्म विस्तार का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण स्टेशन तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है और सभी ट्रेनों का संचालन हर्रावाला से किया जा रहा है।
ऐसे में स्टेशन दूर होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से करीब 20 सिटी बसें हर्रावाला मार्ग पर लगी हैं। जो अधिकांश नियमित यात्रियों से ही भर जाती हैं। बसों की संख्या सीमित होने के कारण अन्य लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को हर्रावाला स्टेशन तक पहुुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।