फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 30 से 37 सिलिंडर भरकर बेचने की थी तैयारी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की टीम ने 30 सिलिंडरों से सात और खाली सिलिंडर भरकर बेचने की तैयारी कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी मौके से फरार हो गया। टीम ने ऋषिकेश कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 50 सिलिंडर भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन




जिला प्रशासन टीमों ने शुक्रवार को जिले की 10 गैस एजेंसियों पर छापा मारा। खदरी श्यामपुर में 30 सिलिंडर से भरी गाड़ी में दो युवक सात खाली सिलिंडरों को रिफिल कर रहे थे। टीम को देखकर एक युवक फरार हो गया जबकि दूसरे को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमन चौहान निवासी पिलखना फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश बताया है। वहीं फरार आरोपी का नाम मुकेश कुमार निवासी कासगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी श्यामपुर थाना ऋषिकेश बताया। टीमों ने सहसपुर में पांच गैस एजेंसियों पर भी छापा मारा।



Iहोस्टल और रेस्टोरेंट पर भी हुई कार्रवाई
I

पौंधा क्षेत्र स्थित छह पीजी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गार्जन गर्ल्स हॉस्टल में घरेलू सिलिंडर प्रयोग होता पाया गया। इसे जब्त कर नजदीकी गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा अन्य होटल, ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग पाये जाने पर 12 सिलिंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें