फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, प्रदेश सरकार की बोनस व डीए देने की तैयारी

Fri, 10 Oct 2025 07:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दीपावली से पहले कर्मचारियों को प्रदेश सरकार खुशखबरी दे सकती है।कर्मचारियों को बोनस व डीए मिल सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता का तोहफा दे सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही सरकार इसका एलान कर सकती है।

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया है, जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत किया गया। प्रदेश सरकार भी दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी कर सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: करनदीप सिंह लापता प्रकरण; कंपनी के जवाब का इंतजार, परिवार ने वीजा के लिए भेजा पासपोर्ट
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की है। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस व डीए के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें