फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड में एसआईआर की तैयारियां तेज, 87 प्रतिशत मैपिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीईओ राजस्थान ने बताए एसआईआर के सफल संपादन के टिप्स
विज्ञापन


- उत्तराखंड में अप्रैल माह से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में अप्रैल माह में शुरू होने जा रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने अनुभव साझा किए।
सोमवार को देहरादून में आयोजित बैठक में सीईओ राजस्थान नवीन महाजन ने हाल में ही अपने प्रदेश में संपन्न एसआईआर का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड के सभी अधिकारियों सहित सभी जिलों के डिप्टी डीईओ, अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक ने दौरान सीईओ डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग की जा चुकी है। जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमी है, अधिकारियों को टाइमलाइन देते हुए ससमय मैपिंग के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एमएम तिवारी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनके मीणा, देहरादून के सीडीओ अभिनव शाह सहित सभी जिलों के अफसर शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें