फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में बिजली किल्लत से निपटने के लिए तैयारी तेज, चार करोड़ यूनिट पार हो गई मांग

Wed, 12 Mar 2025 10:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट पार कर गई है। धीरे-धीरे ये और बढ़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए यूपीसीएल ने तैयारी तेज कर दी है। दीर्घ और मध्यम अवधि के टेंडर में कोई कंपनी राज्य को बिजली देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
electricity - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में बिजली किल्लत से निपटने की तैयारी तेज हो गई है। हल्की ठंडक के बीच बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट पार हो गई है। इस बीच यूपीसीएल ने अगले तीन माह में 1270 मेगावाट बिजली खरीद का लघु अवधि टेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य में पिछले वर्ष बिजली की मांग रिकॉर्ड 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई थी। इस साल भी मांग बढ़नी शुरू हो गई है। बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट पार कर गई है। धीरे-धीरे ये और बढ़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए यूपीसीएल ने तैयारी तेज कर दी है। दीर्घ और मध्यम अवधि के टेंडर में कोई कंपनी राज्य को बिजली देने को तैयार नहीं है।

Rudraprayag:  देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, महिला को था मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, यूपीसीएल ने लघु अवधि के टेंडर जारी कर दिए हैं। यूपीसीएल ने अप्रैल में 420 मेगावाट, मई में 500 मेगावाट और जून में 350 मेगावाट बिजली का लघु अवधि टेंडर जारी किया है। माना जा रहा है कि इससे राज्य में बिजली की बढ़ती मांग के बीच कुछ हद तक कटौती पर काबू पाया जा सकेगा। वहीं, राज्य ने केंद्र से भी और बिजली की मांग की है। 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें