फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाजार सजे, भगवा झंडों से लेकर राम दरबार की काफी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
I-22 जनवरी के लिए दूनवासी खूब कर रहे खरीदारीI
विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य रूप से मनाने के लिए दून में जोर शोर से तैयारी चल रही है। इसे लेकर बाजार भी भव्य रूप से सजे हुए है। बाजार में भगवा झंडे, श्रीरामलला की प्रतिमा काफी लुभा रही है। लोग अपने घरों में लगाने के लिए भगवा झंडों की खूब खरीदारी कर रहे हैं।



22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य रूप से मनाने को तैयारी तेज कर दी गई है। इसे लेकर बाजार सजे हुए है। बाजार में भगवा झंडों की काफी मांग की जा रही है। दूनवासी 22 जनवरी को शोभायात्रा निकालने के लिए पहले से ही झंडों के ऑर्डर देकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में राम दरबार, श्रीराम मंदिर मॉडल की भी मांग की जा रही है। व्यापारी विशाल अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी के लिए भगवा झंडों की काफी मांग की जा रही है। पटके और रामदरबार की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारी तरुण गोयल ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग श्रीराम मंदिर के मॉडल की काफी मांग कर रहे है। पूजा गुप्ता ने बताया कि तिलक लगाने वाली विभिन्न प्रकार के स्टैंप की काफी खरीदारी की जा रही है।



I2100 दीयो से रोशन होगा टपकेश्वर मंदिरI



टपकेश्वर महादेव मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 2100 दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे। महंत 108 कृष्ण गिरि महाराज ने बताया कि मंदिर में दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ ही सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन


Iमहंत कृष्ण गिरि को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रणI

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरि महाराज को अयोध्या से निमंत्रण पत्र आया है। महंत कृष्ण गिरि ने बताया कि उन्हें अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करोड़ों सनातनियों के लिए गर्व का पल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें