फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब हाल : 2017 की घोषणा नहीं, 2018 की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्कृष्ट शिक्षकों को दिए जाने वाले शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार देने के मामले में राज्य सरकार की अजब तैयारी है। अभी तक 2017 के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन 2018 के लिए शिक्षकों से आवेदन मांग लिए हैं। इससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुल 29 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्रदान करती है। पुरस्कार के लिए शिक्षकों को खुद आवेदन करना होता है। इसकी स्क्रीनिंग के लिए अलग-अलग स्तरों पर समिति गठित होती है, जो सभी आवेदनों की जांच के बाद शिक्षकों का चयन करती है। इस प्रक्रिया में प्रत्येक जिले से एक माध्यमिक व एक बेसिक शिक्षक का चयन किया जाता है। इसके अलावा दो संस्कृत शिक्षकों और एक जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के शिक्षक को चुना जाता है।
विज्ञापन

बहरहाल शिक्षक संगठनों ने 2017 के शिक्षकों की नामों की घोषणा किए बगैर 2018 के आवेदन मांगने पर नाराजगी जताई है। शिक्षक नेताओं के अनुसार 2017 के विजेताओं को पुरस्कार मिलने के बाद 2018 के आवेदन मांगे जाने चाहिए थे। शिक्षक नेताओं के अनुसार अब वे शिक्षक भी आवेदन करेंगे, जिनका 2017 के लिए चयन हुआ होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने प्रक्रिया समय से पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन

---
शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017 के 29 शिक्षकों का चयन कर सूची अनुमोदन के लिए शासन को भेज दी है। शासन स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद तय प्रक्रिया के तहत सम्मानित किया जाएगा।
-आरके कुंवर, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें