फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रावि कुंजा प्रकरण : विभागीय जांच में एसएमसी अध्यक्ष और सचिव जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कुंजा में अतिरिक्त भवन की सीढ़ियां गिरने के मामले में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आरएस राणा ने जांच में प्रथम दृष्टया विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने उपखंड शिक्षाधिकारी को पत्र लिख तत्कालीन एसएमसी अध्यक्ष से दोबारा से सीढ़ियां निर्माण करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अध्यक्ष निर्माण कार्य कराने से मना करता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को कुंजा स्कूल में अतिरिक्त भवन की सीढ़ियां ढह गईं थीं। इसकी चपेट में आकर दो छात्राएं घायल हो गई थीं। मामले की जांच की मांग को सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी भी कर दी थी, तब मौके पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के आश्वासन के बाद अभिभावकों ने तालाबंदी समाप्त की थी। डीईओ ने स्कूल का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के बाद मंगलवार को उपखंड शिक्षाधिकारी को भेजे पत्र में डीईओ ने कहा कि वर्ष 2013 में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया गया। निर्माण कार्य एमएमसी के माध्यम से कराया गया। ऐसे में घटिया गुणवत्ता के लिए पूर्ण रूप से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिव जिम्मेदार हैं।
डीईओ ने पत्र में स्कूल परिसर में ही बने पशु चिकित्सालय के जर्जरहाल भवन, छतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन और जर्जरहाल वाटर टैंक पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने उपखंड शिक्षाधिकारी को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें