देहरादून। शिक्षा विभाग में सेवा नियमावली में संशोधन के बिना विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती की तैयारी है। विशेष शिक्षकों के 186 पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि शिक्षा निदेशालय की ओर से नियमावली संशोधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 577 सामान्य पदों पर एवं विशेष शिक्षकों के 186 पदों पर भर्ती होनी है। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन सामान्य और विशेष शिक्षकों के पदों को लेकर दोहरी अर्हता अपनाए जाने का आरोप है। बेसिक शिक्षा निदेशक कुंवर सिंह रावत के मुताबिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन के लिए शासन को