फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून रेलवे स्टेशन से 2 कोच वाली ट्रेन संचालित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकट भविष्य में 22 कोच वाली ट्रेनें राजधानी पहुंचेंगी। रेलवे ने इसके लिए प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत रेलवे बोर्ड के विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय टीम 30 जून को सर्वे करने आ रही है। यह टीम इस बात का पता लगाएगी कि 22 कोच वाली ट्रेनों का संचालन के लिए क्या-क्या निर्माण कार्य कराने होंगे और इसमें कितनी लागत आएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में देहरादून से 18 कोच वाली ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर 18 और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 16 कोच वाली ट्रेनों को खड़ी करने की क्षमता है। यह क्षमता भी दो साल पहले बढ़ाई गई थी। इससे पहले 13 कोच वाली ट्रेनें ही संचालित की जा रही थीं। अब रेलवे बोर्ड रेलवे स्टेशन से 22 कोच वाली ट्रेनों को संचालित करने की योजना पर काम कर रहा है। नाम ना छापने की शर्त पर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 30 जून को दून आने वाली रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय टीम के अध्ययन पर ही प्लेटफार्म की क्षमता बढ़ाए जाने पर फैसला लिया जाएगा।
महाकुंभ खत्म, दून तक नहीं पहुंची हावड़ा, बांद्रा, कोच्चिवेली जाने वाली ट्रेनें
देहरादून। वैसे ही तो हरिद्वार महाकुंभ का समापन हो चुका है लेकिन रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून के बजाय हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश से संचालित की जा रही देहरादून- बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून - हावड़ा एक्सप्रेस और देहरादून- कोच्चिवेली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का देहरादून से संचालन नहीं हो पाया है। वर्तमान में भी ये ट्रेनें हरिद्वार और योगनगरी जैसे स्टेशनों से संचालित की जा रही हैं। ऐसे में देहरादून - हावड़ा एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं देहरादून - कोच्चिवेली एक्सप्रेस का संचालन ना होने से नईदिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल जैसे राज्यों के यात्रियों में आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को हरिद्वार और योगनगरी पहुंचकर यात्रा शुरू करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संकट के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून - उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून - इंदौर एक्सप्रेस और देहरादून - अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का भी संचालन बंद कर दिया गया था। ये ट्रेनें भी फिलहाल नहीं संचालित की जा रही हैं । जबकि कोरोना की दूसरी लहर का असर समाप्त होने के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें