नवरात्रों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इन दिनों कलाकार मिट्टी से दुर्गा मां की मूर्तियां बनाने में जुटे हुए हैं। पितृ विसर्जन के बाद लोग अपने घरों में दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित करते हैं।
पांच अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। चार अक्टूबर को पितृ विसर्जन अमावस्या है। इसके बाद लोग अपने घरों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करते हैं।
पढें, जॉन गाड़ी में बैठकर गाता है 'गॉड साँग'...
दुर्गा की मूर्तियां खरीदनी शुरू
दो और तीन अक्टूबर से लोग मां दुर्गा की मूर्तियां खरीदनी शुरू कर देंगे। इसे दिखते हुए कलाकार मूर्तियां बनाने में जुटे हुए हैं।
हर बार शहर और देहात में 15 हजार से अधिक दुर्गा मां की मूर्तियों की बिक्री होती है। शहर में आधा दर्जन स्थानों पर दुर्गा मां की मूर्तियां बनाई जाती हैं। इन दिनों कलाकार मूर्तियों में रंग भरकर अपने काम को अंतिम रूप दे रहे हैं।
पढें, नीता अंबानी पहुंची आपदा प्रभावित गांव, ओढ़ा 'सापा'
मूर्तियों पर भी महंगाई की मार
दुर्गा मां की मूर्तियों पर भी इस बार महंगाई की मार दिखाई देगी। इस बार दुर्गा मां की मूर्तियां 40 फीसदी तक महंगी मिलेंगी। मूर्तिकार प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले मिट्टी की बुग्गी 250 रुपये की आ रही थी। लेकिन इस बार मिट्टी की बुग्गी 400 से 500 रुपये तक आ रही है।
पढें, मिसाल! जानने के बाद गैंगरेप पीड़िता से रचाया 'विवाह'
पेंट का डिब्बा पिछले साल 180 रुपये का था, जो अब 260 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह तारपीन का तेल 40 से बढ़कर 60 रुपये लीटर हो गया है।
मंदिरों में हो रहा रंगरोगन
नवरात्र को देखते हुए दुर्गा मंदिरों में भी विशेष तैयारियां हो रही हैं। दुर्गा चौक मंदिर आदि सहित शहर के तमाम मंदिरों में पेंट और पुताई आदि का काम चल रहा है। इसके बाद मंदिर की साज-सज्जा और लाइटें-लड़ियां आदि लगाई जाएंगी।